सोमवार, 3 नवंबर 2025
"बताओ वह कौन सा राज्य है जहां आप बिल्कुल भी नहीं रहना चाहोगे।" "बिहार"
शुक्रवार, 9 मई 2025
सिद्धार्थ रामु (दुबे)
यह अपनी जातीय पहचान छुपाते हैं जैसी जानकारी है यह गोरखपुर मंडल के दुबे हैं।
Siddharth Ramu (7h )·
पांडेय जी ( यूट्यूबर-इतिहासकार अशोक पांडेय), क्या आप जीएन. साईंबाबा को खुद की तरह कैरियरिस्ट बुद्धिजीवी समझते हैं। अरुंधती राय के साथ बस्तर के आदिवासियों से जोड़कर इलाहाबाद-पटना और दिल्ली के जिन साथियों को आपने कैरियरिस्ट-बुद्धिजीवी इन शब्दों में कहा, “अहिंसा का पाठ तो इन्होंने बस्तर में भी नहीं पढ़ाया जिसके नाम पर दिल्ली/पटना/इलहाबाद के पढे-लिखे लोग बुद्धिजीवी बन गए और आदिवासी शिकार होते रहे। किताबें लिखीं, वाहवाही और रॉयल्टी बटोरी और यूरोप चली गईं।”
साईं बाबा दिल्ली में रहते थे, वे बुद्धिजीवी तो थे, लेकिन आपकी तरह कैरियरिस्ट बुद्धिजीवी नहीं, क्रांतिकारी बुद्धिजीवी थे।जैसे मैंने वादा किया था, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली के उन कुछ साथियों के बारे में एक-एक बताऊंगा, जिनकी ओर आप ने गंदे इशारे किए हैं- फिलहाल जीएन. साईंबाबा के बारे में। कुछ ज्यादा नहीं, सिर्फ इतना शहादत के बाद उनकी अंतिम विदाई कैसे हुई। दुखद, लेकिन गर्व करने लायक संयोग यह था कि मैं भी वहां मौजूद था, सब अपनी आंखों से देखा और कानों से सुना। पांडेय आप अपने भीतर झांकने की क्षमता बहुत पहले खो चुके हैं, लेकिन साईंबाबा के आइने में एक बार अपना चेहरा देखिए, आपको अपना चेहरा बहुत विकृत नजर आएगा और अंदर की संवेदना-चेतना कलुषित। शायद आपको शर्म भी आए
जीएन साईबाबा: ‘जिस धज से वह मकतल को गया’ हैदराबाद में अंतिम विदाई, जैसा देखा
जिस धज से कोई मकतल में गया
वो शान सलामत रहती है
ये जान तो आनी जानी है
इस जां की तो कोई बात नहीं
फै़ज़ अहमद फै़ज़
अक्सर मौत विछुड़ने का गम़ देकर जाती है, किसी के न होने का खालीपन, वह व्यक्ति यदि आत्मीय है, तो अपने ही किसी हिस्से के हमेशा-हमेशा के लिए खो देने का अहसास। लेकिन कोई-कोई मौत ऐसी होती है, जो इस सब के साथ ही लोगों के सभी उदात्त इंसानी भावों को एक साथ, एक ही समय में जगा देती है।
ऐसी ही मौत जीएन साईबाबा की रही। हैदराबाद में उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों के आखों में एक तरफ आंसू, नम आखें थीं, चेहरों पर दर्द की परत-दर-परत थी, तो ठीक उसी समय लोगों के चेहरों पर गुस्सा, आक्रोश, दुनिया को सबसे के लिए खूबसूरत बनाने का स्वप्न, इंसानियत के दुश्मनों को सबक सिखाने का संकल्प, मेहनतकशों, गरीबों, आदिवासियों, दलितों और हाशिए के अन्य लोगों के संघर्षों में हिस्सेदारी का जज्ब़ा भी दिख रहा था।
साईबाबा को अंतिम विदाई देने आए लोग उन्हें फूल और लाल चादर ऐसे समर्पित कर रहे थे, जैसे खुद को उनके सपनों-संकल्पों, साहस, जन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शोषण-उत्पीड़न और हर तरह के अन्याय के खात्में के उनके स्वप्न को साथ जोड़ रहे हों। वहां आंसू थे, दर्द के साथ, जोहार, इंकलाब और लाल सलाम का नारा भी गूंज रहा था।
एक के बाद एक क्रांतिकारी गीतों का सिलसिला ऐसे आगे बढ़ रहा था, जैसे लोग साईबाबा से कह रहे हों, आप भले ही हमारे बीच नहीं रहे, आपकी विरासत जिंदा है। हम आपकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उसके लिए हर जरूरी कुर्बानी देंगें। आप जिनकी जिंदगी से दुख-दर्दों को, अपमान को, अन्याय को, शोषण-उत्पीड़न को दूर करने लिए जिए और मरे, हम उन्हें उनके हाल पर नहीं छोड़ेगे, उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे, उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर, उनके हाथों में हाथ डालकर संघर्ष जारी रखेगें। कारवां रूकने नहीं पाएगा, आगे बढ़ता रहेगा। तेलंगाना-श्रीकाकुलम और दंडकारण्य के क्रांतिकारी संघर्षों की विरासत ठप्प नहीं पड़ेगी, रूकने नहीं पाएगी, आगे बढ़ेगी, नई मंजिल छुएगी। जुल्म के हर रूप के खिलाफ हम खड़े हैं, खडे होंगे, खड़े रहेंगे। एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। ताकतवर से ताकवर निज़ाम भी हमें झुंका नहीं पाएगा, हमारे संकल्प-साहस को तोड़ नहीं पाएगा, हमेंं खरीद नहीं पाएगा, हमारी एकजुटता को खत्म नहीं कर पाएगा, चाहे वह आज का फासीवादी हिंदू-कार्पोरेट गठजोड़ का निजाम नहीं क्यों न हो। यह चीजें उन श्रद्धांजलियों में भी अभिव्यक्त हो रही थीं, जो लोग साईबाबा के प्रति प्रकट कर रहे थे।
साईबाबा की अंतिम विदाई में उनके जेल जीवन के संगी, उनके संघर्षों के साथी, देश के कोने-कोने में मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे लोग भी थे। उनकी पत्नी, बेटी, भाई और अन्य सगे-संबंधी तो थे ही। सबसे बड़ी बात यह कि तेलंगाना की क्रांतिकारी विरासत को अपने-अपने तरीकों से आगे बढ़ा रहे करीब सभी संगठनों के प्रतिनिधि भी थे। ऐसा लग रहा था कि साईबाबा ऐसे व्यक्तित्व हों, जिन्होंने क्रांतिकारी-प्रगतिशील संगठनों के बीच की सभी दीवारों को तोड़ दिया हो।
वामपंथी संगठनों की सभी धाराओं-ग्रुपों के लोग थे, सब समान जज्बे के साथ अंतिम विदाई दे रहे थे। एक बाद-एक अलग-अलग वामपंथी धाराओं और मजदूरों-किसानों, दलितों, आदिवासियों के संगठनों के लोग समूह में आर रहे थे। जोहार-लाल सलाम के साथ के साथ उन्हें अतिम विदाई दे रहे थे। क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत कर रहे थे। फूल-माला और चादर पेश करे रहे थे। तनी मुट्ठियां और चेहरे क्रांतिकारी संकल्प और भावों की अभिव्यक्ति कर रहे थे। सबके चेहरों से ऐसा लग रहा था कि कोई उनका अपना ही विदा हो रहा है, हमेशा-हमेशा के लिए।
वामपंथी, दलित और आदिवासी संगठनों के साथ मुख्य धारा की राजनीति पार्टियां के नेता भी, जिन वजहों से सही साईबाबा के अंतिम विदाई में शामिल हुए। उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुती की। तेलगांगना राष्ट्रीय समिति ( टीआरएस) के नेता केसीआर ( पूर्व मुख्यमंत्री) भी उन्हें अंतिम विदाई देने का आए थे, भले ही उनकी करतूतों को याद कर साईबाबा को चाहने वालों ने उन्हें गेट में घुसने नहीं दिया, उन्हें लौट जाने को बाध्य कर दिया। विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सासंद, राज्य सभा के सदस्य भी आए। शायद तेलंगाना और दक्षिण में साईबाबा का व्यक्तित्व का इतना बड़ा था कि दक्षिण की सभी पार्टियों को उनके प्रति अपनी सकारात्मक श्रद्धांजलि प्रस्तुत करनी पड़ी। इसमे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी शामिल हैं।
सबसे बड़ी बात की इस विदाई में छात्र-नौजवान और युवा पीढ़ी शामिल थी। सब के सब एक स्वर से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प जाहिर कर रहे थे। साईबाबा के व्यक्तित्व, संघर्ष और विचारों ने कैसे उनकी दुनिया बदली, कैसे हाशिए के लोगों के प्रति उनके सरोकारों को गहरा किया, उन्हें क्रांतिकारी बदलाव और क्रांतिकारी संघर्ष के मायने सिखाए। उसके लिए कुर्बानी का जज्बा भरा, उन्हें कुर्बानी का मतलब सिखाया, कैसे उन्हें निडर बनाया, कैसे-कैसे शक्तिशाली से शक्तिशाली निजाम से टकराने का हौसला दिया। कुछ के जीवन की दिशा ही बदल दी। सब के सब एक स्वर से उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाने, उनके सपनों को पूरा करने की बात कर रहे थे, कह रहे थे।
महिलाओं की उपस्थिति भी ध्यान आकर्षित करने वाली थी। हजारों लोगों के इस समूह में कम से कम एक तिहाई महिलाएं थीं। वह केवल मूकर्दशक नहीं थी, वह वहां चल रहे संघर्षों में हिस्सेदार थीं। उनके लिए साईबाबा एक प्रेरणादीय साथी थे, जो आदिवासियों, दलितों, मजदूरों के संघर्षों के साथी तो ही, पितृसत्ता के खिलाफ महिलाओं के अपने विशिष्ट संघर्ष के भी साथी थी। एक ऐसा सहकर्मी जो अन्याय विरोधी, शोषण-उत्पीड़न विरोधी सभी संघर्षों की एकजुटता का हिमायती था, इस एकजुटता के लिए रात-दिन एक किए हुए था। वहां आईं युवा लड़कियां, अपने-अपने स्तर पर किसी न किसी संघर्ष में शामिल हैं, उनमें कुछ विश्वविद्यालय कैम्पसों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP) के ब्राह्मणवादी-वर्ण-जातिवादी, स्त्री-विरोधी, जन विरोधी विचारों और गतिविधियों के खिलाफ बने संयुक्त मोर्चे की सदस्य हैं। उनके लिए अपनी आजादी के साथ औरो की आजादी भी उतनी ही मायने रखती है। वे अपनी आजादी के साथ सबकी आजादी के संघर्ष में शामिल हैं।
वहां एक सबसे बड़ी बात यह दिखी कि यदि राजसत्ता-पुलिस तंत्र और न्यायपालिका किसी संगठन या व्यक्ति पर माओवादी-नक्सली होने का ठप्पा लगा दे तो, लोग उसे ‘अछूत’ नहीं बना देते हैं, जैसा कि कई बार हिंदी पट्टी में दिखता है। वहां के वामपंथी संगठनों, आदिवासी संगठनों, दलित संगठनों और महिला संगठनों के लिए वे संगठन और व्यक्ति ‘अछूत’नहीं हैं, जिन पर राज्य ने माओवादी-नक्सली का ठप्पा लगा रखा है। जैसे ठप्पा साईबाबा पर भारतीय राज्य, पुलिसा-तंत्र और न्यायपालिका ने लगा रखा था।
वहां के क्रांतिकारी-प्रगतिशील और दलित-आदिवासी-महिला संगठन इस तरह के संगठनों और व्यक्तियों को अपने आंदोलन का जरूरी और महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्हें उतना ही अपना मानते हैं,जितना किसी अन्य अन्याय विरोधी, शोषण-उत्पीड़न विरोधी संगठन को मानते हैं। उनके भीतर राज्य का यह डर नहीं दिखा रहा था कि यदि आप माओवादी-नक्सलावादी संगठन और व्यक्ति के साथ खड़े होंगे, तो उसकी आंच आप भी आ सकती है, आप राज्य के निशाने पर हो जाएंगे। लेकिन यह मामला एकतरफ नहीं है, वहां के ऐसे संगठन और व्यक्ति भी खुद को अन्य संगठनों-व्यक्तियों से महान नहीं मानते, जिन पर माओवादी-नक्सली होने का ठप्पा नहीं लगा है या उनके तरीकों-रास्तों से सहमत नहीं हैं। जिन्हें वहां माओवादी-नक्सली धारा कहा जाता है, वे लोग भी अन्य वामपंथी संगठनों को संशोधनवादी कहकर रात-दिन गाली नहीं देते है या आंबेडकरवादी कहकर सुधारवादी या बुर्जुआ कहकर अपने से दूर नहीं ढ़केलते। यह चीज साईबाबा की अंतिम विदाई में भी नहीं दिखी।
अपनी-अपनी सांगठनिक-वैचारिक पहचानों के साथ खड़े होकर भी लोग उन्हें अपना, पूरा का पूरा अपना मानकर अंतिम विदाई दे रहे थे। शायद इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वहां जमीन पर संघर्ष चल रहा है, जमीनी संघर्षों में लोगों की सक्रिय हिस्सेदारी हैं, सबको सबकी जरूरत है, सब के सब संघर्षों के साथी हैं। विचारों में, विश्लेषण में, लाइन के सवाल पर, दिशा के सवाल पर, रणनीति और कार्यनीति के सवाल पर असहमति है, बहस-मुबाहिसा है, तीखा वैचारिक संघर्ष है, लेकिन जमीन पर संघर्षों में एक साझापन है, जो गहरे स्तर सबको जोड़े हुए है। सब एक दूसरे की जरूत है, सबको एक स्वप्न जोड़ता है। दुश्मन के हमले से बचाव के लिए सबको एक दूसरे के साथ की जरूरत है। हो सकता है, साईबाबा उनको जोड़ने वाली एक कड़ी भी रहे हों। जो भी हो सब-सब साईबाबा को अपना मानकर अंतिम विदाई दे रहे थे।
साईबाबा को अंतिम विदाई देने आए लोग भले ही कुछ हजार की संख्या में रहे हों, लेकिन वहां पूरा भारत दिख रहा था। सभी सामाजिक-वर्गीय-लैंगिक, भाषायी और क्षेत्रीय समूहों के लोग थे। हर उम्र, हर रूप-रंग, हर बोली-बानी और भेष-भूषा के लोग थे। लगा था कि जैसे वे एक ऐसे इंसान को अंतिम विदाई देने आए हों, जो सबका प्रतिनिधित्व करता हो। जो सबके लिए संघर्ष करता रहा हो।
साई बाबा का व्यक्तिगत संघर्ष और उसकी उलब्धियां भी भीतर-भीतर लोगों को गहरे स्तर प्रेरणा दे रही थीं। यह एक भूमिहीन, दलित और दूर-दराज के गांव में पैदा एक 90 प्रतिशत शारीरिक तौर पर विकलांग व्यक्ति, व्यक्तिगत तौर पर वह सब कुछ हासिल कर लेता है, जो वह चाहता है। जिसके पिता बचपन में चल बसे। मां मजदूरी करके अपने बच्चे को पढ़ाती है, जो घिसट-घिसट कर स्कूल जाता है, जो विश्वविद्यालय की पढाई पूरा करता है, पीएच-डी करता है, देश के नामी-गिरामी विश्वविद्यालय में शिक्षक ( प्रोफेसर) बनता है। दुनिया के ज्ञान-विज्ञान को अपने भीतर जज्ब करता है। व्यक्तिगत उपलब्धियों को अपनी व्यक्तिगत उन्नति का, सुख का, पद पाने का साधन नहीं बनाता। जो कुछ हासिल करता है, उसे दुनिया को खूबसूरत बनाने के लिए अर्पित कर देता है। जिसे राजसत्ता डरा नहीं पाती, जिसके साहस को तोड़ नहीं पाती, जिसके उर्बर मस्तिष्क को काम करने से रोकने के लिए 10 सालों तक उसे कैद रखती है। उसे फासी की सजा तो नहीं दे पाती, लेकिन मार देने के सारे तरीके अपनाती है और अंत में मार डालती है। फिर भी वह मरता नहीं, लाखों लोगों के आखों में जिंदा हो जाता है, उनके दिलों में धड़कने लगता है, उनके सपनों में जी उठता है।
मौत कुछ घंटों बाद उनकी आंखें किसी दूसरे की आंख बनने के लिए दे दी गईं। भले ही उनकी आंखें किसी जो मौत के बाद किसी और के लिए अर्पित कर दी गईं, किसी एक व्यक्ति या दो व्यक्ति की आंखें बनी हों। लेकिन साईबाबा की विचारों की आखें, उनकी दिल की धड़कने तो लाखों लोगों की आखें बन गई, उनकी दिलों की धड़कने बन गईं।
जैसे साईबाबा की जिंदगी शानदार रही, उनकी अंतिम विदाई भी शानदार रही। जनचौक के महेंद्र के साथ मैं भी उनकी अंतिम शानदार विदाई के इस पल को देख पाया, मेरे लिए भी यह एक ऐतिहासिक पल था। अंतिम सलाम जीएन साईबाबा। उम्मीद है आप 21सदी के भारत के एक आइकन बनेंगे।
"नफरत की आग में जलता हमेशा बेगुनाहों का सिंदूर है"
युद्ध का यही सच है जो भी टिप्पणीकार कुछ भी बकवास कर रहे हैं वह इसके विपरीत लिख करके बता दे कि वह क्या चाहते हैं। डॉक्टर साहब ने इस युद्ध के सारी जांच का वैज्ञानिक सच अपने शब्दों में कर दिया है इससे बढ़िया और कोई उल्लेख नहीं हो सकता। बहुत-बहुत बधाइयां।
![]() |
| *यह पोस्टर इस युद्ध का सच बयां कर रहा है |
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
सांस्कृतिक साम्राज्यवाद और हमारा संविधान
भारत और अमेरिका के बीच भविष्य की राजनीति:
डॉ. लाल रत्नाकर एक प्रसिद्ध चित्रकार और शिक्षाविद् हैं, जो गाजियाबाद के एम.एम.एच. कॉलेज में चित्रकला विभाग के अध्यक्ष रहे हैं। उनकी कला मुख्य रूप से भारतीय नारी के विविध रूपों और उनकी भावनाओं को केंद्र में रखकर रची गई है। उनके चित्रों में नारी को सृजन का प्रतीक माना गया है, जिसमें वह न केवल सुंदरता और श्रृंगार का चित्रण करते हैं, बल्कि उनकी व्यथा, संघर्ष और ग्रामीण जीवन की सादगी को भी उजागर करते हैं।
डॉ. रत्नाकर के चित्रों की खासियत यह है कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं से गहरे जुड़े हैं। उनके कार्यों में ग्रामीण परिवेश और नारी के आभूषणों व पहनावे का विशेष चित्रण देखने को मिलता है, जो सामाजिक संदर्भों को भी दर्शाता है। वे स्वयं कहते हैं कि नारी उनके लिए सृजन की सबसे सरल और प्रभावशाली अभिव्यक्ति है, और उनके चित्र इस भावना को रंगों और रेखाओं के माध्यम से जीवंत करते हैं। उनकी कला में प्रकृति, पशु-पक्षी और पुरुषों का चित्रण भी कभी-कभी देखने को मिलता है, लेकिन नारी उनकी रचनाओं का मुख्य आधार रही है।
उनके चित्रों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि से गहरे प्रभावित हैं, और उनकी अंतर्दृष्टि उनकी कला में समय के साथ परिपक्व विचार प्रक्रिया के रूप में झलकती है। उनकी प्रदर्शनियों में अक्सर नारी जीवन की बहुआयामी छवियां प्रस्तुत की जाती हैं, जो दर्शकों को भावनात्मक और दार्शनिक स्तर पर प्रभावित करती हैं।
क्या आप उनके किसी विशिष्ट चित्र या प्रदर्शनी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025
दयानन्द पांडेय ; ब्राह्मिणवादी विचारों का सजग चेहरा
भस्मासुर बनाने और निपटाने में भाजपा की कैफ़ियत
अरविंद केजरीवाल को भस्मासुर बनाने वाली भाजपा ही थी। यह बात कम लोग जानते हैं। अलग बात है कि इस भस्मासुर को भस्म करने में भाजपा को बहुत समय लग गया। लेकिन ज़रा रुकिए। यह एक फ़ोटो पहले देखिए फिर आगे बात करते हैं। भाजपा को जितना लोग समझते हैं , उतनी है नहीं। एक पुरानी कहावत है कि यह आदमी जितना दीखता है , उस से ज़्यादा धरती के भीतर है। भाजपा वही है। धरती के भीतर कुछ ज़्यादा ही है। भाजपा को कांटे से कांटा निकालने का पुराना अभ्यास है। धैर्य और टाइमिंग का भी। याद कीजिए कि कांग्रेस को अकेले दम पराजित करना जनसंघ के लिए भी आसान नहीं था। भाजपा के लिए भी नहीं थी। बहुत कंप्रोमाइज और अपमान सही हैं भाजपा ने। छुआछूत का सामना किया है। तब यहां तक पहुंची है। इमरजेंसी के पहले ही जनसंघ ने बहुत आहिस्ता से जय प्रकाश नारायण को अपने पक्ष में मोहित कर लिया। जय प्रकाश नारायण की लंबी सेवा की। संघ परदे के पीछे से उपस्थित था। इस के पहले जनसंघ ने लोहिया को भी साध लिया था। उत्तर प्रदेश में लोहिया पुल से होते हुए ही संविद सरकार बनी। दो बार बनी और जनसंघ उस में शामिल था। चरण सिंह मुख्य मंत्री और जनसंघ के राम प्रकाश गुप्त उप मुख्य मंत्री। पर यह लंबी कहानी नहीं बनी।
इंदिरा गांधी की तानाशाही से आजिज जय प्रकाश नारायण के साथ जनसंघ पूरी ताक़त से खड़ी हो गई थी। संघ का कवच कुण्डल लिए हुए। एक फ़ोटो इंडियन एक्सप्रेस में छपी थी। पुलिस जय प्रकाश नारायण पर लाठियां बरसा रही है। और जय प्रकाश नारायण पर नानाजी देशमुख बिलकुल छाता बन कर लेटे हुए हैं। पुलिस की लाठियां अपने सीने पर खाते हुए। भूल से भी जो कोई एक लाठी जय प्रकाश नारायण पर पड़ गई होती तो जय प्रकाश नारायण वहीं प्राण छोड़ देते। उन की देह में तब कुछ था ही नहीं। खड़े हो कर भाषण देने लायक़ नहीं थे। कृशकाय देह किसी तरह चल लेती थी। बहुत ज़ोर से बोल नहीं पाते थे। पर इंदिरा गांधी की नाक में दम कर रखा था। इंदिरा ने जब कोई रास्ता नहीं देखा तो जय प्रकाश नारायण को सी आई ए एजेंट कहना शुरू कर दिया। पर राजनारायण की याचिका पर जस्टिस जगमोहन सिनहा ने जनसंघ की लंबी लड़ाई को बहुत छोटा कर दिया। इंदिरा गांधी का चुनाव अवैध घोषित किया।
इंदिरा ने फिर से चुनाव लड़ने के बजाय तानाशाही की आदत के चलते रातोरात इमरजेंसी लगा दी। यह काला इतिहास है और सभी इस से परिचित हैं। जय प्रकाश नारायण ही नहीं बहुत से लोग जेलों में भर दिए गए। ख़ूब कूटे गए। हज़ारों लोगों के पृष्ठ भाग में लाल मिर्च , लाठी सब हुए। भारी अत्याचार हुए। इस में जनसंघ और संघ के लोग सर्वाधिक थे। भयभीत हो कर सर्वदा नकली संघर्ष के योद्धा वामपंथी तो इमरजेंसी के पक्ष में खड़े हो गए। विभिन्न जेलों में जनसंघियों की दोस्ती समाजवादियों से प्रगाढ़ हुई। इमरजेंसी ख़त्म होने और जेल से बाहर आने के बाद जनता पार्टी बनी। जनसंघ इस में महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित हुई। 1977 के चुनाव में कांग्रेस का सफाया हुआ। जनता सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी , लालकृष्ण आडवाणी विदेश और सूचना प्रसारण मंत्री हुए। चरण सिंह की महत्वाकांक्षा और अराजकता ने मोरारजी देसाई सरकार का ढाई बरस में ही पतन करवा दिया। चरण सिंह खुद प्रधान मंत्री बने। बाद में इंदिरा कांग्रेस फिर सत्ता में लौटी। इंदिरा की हत्या हुई। राजीव प्रधानमंत्री बने। बोफोर्स की हवा में राजीव गांधी उड़ गए। विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधान मंत्री बने। दिलचस्प यह कि भाजपा और वामपंथियों के संयुक्त समर्थन से बने। उत्तर प्रदेश में तभी भाजपा के समर्थन से मुलायम सिंह यादव मुख्य मंत्री बने। गोया भाजपा न विश्वनाथ प्रताप सिंह के लिए सांप्रदायिक थी , न मुलायम के लिए। फिर जैसे इन दिनों भाजपा को रोकने का फ़ैशन और बीमारी है , उन दिनों कांग्रेस को रोकने का फ़ैशन और बीमारी थी। पर भाजपा अपना लक्ष्य साधने में लगी रही।
आडवाणी की रथ यात्रा निकली और बिहार में रोक कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। विरोध में भाजपा ने केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार से और उत्तर प्रदेश में मुलायम सरकार से समर्थन वापस ले लिया। केंद्र में राजीव गांधी सक्रिय हुए। कांग्रेस के समर्थन से चंद्रशेखर प्रधान मंत्री बने। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जगह कांग्रेस का समर्थन प्राप्त कर मुलायम मुख्यमंत्री बने रहे। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी बरबादी का पहला तीर तभी लिया। फिर निरंतर लेती ही गई। इतना कि अब कोई और तीर लेने लायक़ नहीं रही। ख़ैर राजीव गांधी की हत्या , नरसिंहा राव का प्रधान मंत्री बनना। फिर अटल बिहारी वाजपेयी का एन डी ए का प्रधान मंत्री बनना। देवगौड़ा , गुजराल आदि भी आए गए। अटल के शाइनिंग इण्डिया के गर्भपात के बाद मनमोहन सिंह का प्रधान मंत्री बनना सब कुछ एक सिलसिला सा है। इस के पहले की बात आगे की कहूं एक ब्रेकर है बीच में। अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधान मंत्री थे तब बड़े यत्न से उन्हों ने एक ममता बनर्जी को कांग्रेस से निकाल कर उपस्थित किया। पश्चिम बंगाल में वामपंथियों का कांटा निकालने के लिए। ममता बनर्जी की मां अटल बिहारी वाजपेयी से बहुत बड़ी नहीं थीं , छोटी ही रही होंगी पर ममता का ईगो मसाज करने के लिए ममता बनर्जी के घर जा कर सार्वजनिक रूप से उन की मां का चरण स्पर्श कर रहे थे। क्या तो पश्चिम बंगाल में वामपंथियों को दुरुस्त करने के लिए। भाजपा सीधे वामपंथियों से लोहा लेने में अक्षम पा रही थी। संयोग से नंदीग्राम और सिंगूर हो गया। भाजपा ने ममता को अपने कंधे पर बैठा लिया। गोया भाजपा हाथी हो और ममता शिकारी। वामपंथियों का शिकार करने में ममता बनर्जी सफल हो गईं। भाजपा ने कांटे से कांटा निकाल दिया था। पर ममता बनर्जी सफल हो कर भस्मासुर बन गईं। भाजपा को ही आंख दिखाने लगीं। भाजपा को ही भस्म करने लगी हैं। पर भूल गई हैं भाजपा अपना लक्ष्य पाने के लिए लंबी रेस की क़ायल है। हड़बड़ी नहीं करती।
ख़ैर अब आगे के दिनों में कांग्रेस को दिल्ली से भी उखाड़ना मुश्किल लगने लगा भाजपा को। जैसे पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम , सिंगूर हुआ था , दिल्ली में टू जी , कोयला , आदि शुरू हो गया। भाजपा फिर सक्रिय हुई। जैसे कभी जनसंघ के समय जे पी मिले थे जनसंघ को , भाजपा ने महाराष्ट्र से अन्ना हजारे खोजा। दिल्ली में रामलीला मैदान सज गया। माहौल कांग्रेस के ख़िलाफ़ बन गया। मिट्टी तैयार थी। भाजपा को अपने ही बीच से एक कुम्हार मिल गया नरेंद्र मोदी। सूपड़ा साफ़ हो गया कांग्रेस का। मोदी प्रधान मंत्री। अब अन्ना आंदोलन के गर्भ से निकले लोगों में एक महत्वाकांक्षी अरविंद केजरीवाल निकला। महत्वाकांक्षी कई थे। किरन बेदी , प्रशांत भूषण , योगेंद्र यादव , आशुतोष , कुमार विश्वास आदि इत्यादि। अन्ना रोकते रहे सब को कि राजनीति कीचड़ है। पर कोई नहीं माना। अन्ना को लात मार कर सब सत्ता पिपासा में लग गए। अरविंद केजरीवाल सब से आगे निकल गया। कांग्रेस की शीला दीक्षित का कांटा निकालने के लिए भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की पतंग उड़ा दी। अब जीत के बाद केजरीवाल भी भस्मासुर बन कर उपस्थित था। कमीनगी में भाजपा - कांग्रेस सहित अन्य अनेक राजनीतिक दलों को पानी पिलाते हुए सत्ता का घोड़ा दौड़ाने में अव्वल निकल गया। भस्मासुर बन गया। पर सत्ता और दौलत बहुत जल्दी आदमी को पतन के द्वार पर उपस्थित कर देती है। तानाशाह , झूठा , भ्रष्टाचारी और मक्कार बना देती है। फिर अरविंद केजरीवाल तो भस्मासुर बन गया। पर भ्रष्टाचार की बेल लताएं इस क़दर इस भस्मासुर पर चढ़ गईं , दिल्ली हमारी है कहने की ज़िद इस क़दर चढ़ गई कि मुगलेआज़म का सलीम जैसे कहता है , अनारकली हमारी है की धुन में बदल गई। और दिल्ली वालों का क्या है। उन को जब पता चला कि मुफ्त की सारी रेवड़ियां भाजपा का मोदी भी देगा , पलट गए। मोदी ने कांटे से कांटा निकाल कर अरविंद केजरीवाल को कहीं का नहीं छोड़ा। कंगाल बना दिया। अरविंद केजरीवाल नाम का भस्मासुर निपट गया है। राजनीति शंकर जी का नृत्य नहीं है। सो भस्मासुर को निपटाने में थोड़ा वक़्त तो लगता है। बतर्ज़ हस्तीमल हस्ती प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त तो लगता है। तो क्या अब अगला नंबर पश्चिम बंगाल का है। कभी जो लोग वामपंथियों की दादागिरी से भयाक्रांत थे , अब ममता बनर्जी की दीदीगिरी से वही लोग त्राहिमाम करने लगे हैं। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी धूल चाट गई है। पर अयोध्या के मिल्कीपुर में आज सपा को चारो खाने चित्त कर आगे की राह खोल ली है। बाक़ी उपचुनाव में भी ठीक कर लिया था। आप ने गौर किया कि बात - बेबात भड़कने वाली ममता अप्रत्याशित रूप से इन दिनों ख़ामोशी का अभ्यास करने लगी हैं। तो क्या मुफ़्त में ?
इस लिए कि शिकारी अपने शिकार पर है। दबे पांव। भस्मासुर को नृत्य के लिए न्यौता देने की तैयारी में है। दिल्ली विजय की ख़ुशी में पार्टी कार्यालय के भाषण में मोदी ने एक मूर्ख और एक धूर्त का ज़िक्र किया है। धूर्त अरविंद केजरीवाल है और मूर्ख राहुल गांधी। धूर्त निपट चुका है। कांग्रेस को चाहिए कि जल्दी से जल्दी अपने मूर्ख से छुट्टी ले। तभी उस का कल्याण है। लेकिन कांग्रेस ऐसा करेगी , मुझे बिलकुल यक़ीन नहीं है।
बहरहाल यह जो फ़ोटो प्रस्तुत है यह मेरी खोज से नहीं आई है। कांग्रेस के पेड कलमकार सौरभ वाजपेयी खोज कर लाए हैं। कांग्रेस का शोकगीत गाने के लिए , अरविंद केजरीवाल की लानत-मलामत करने के लिए। यह फ़ोटो वह पहले भी क्यों नहीं ले कर उपस्थित हुए। फ़ोटो में तब भाजपा के तब के आचार्य और वोटिंग प्राइम मिनिस्टर लालकृष्ण आडवाणी हैं। उन के आजू - बाजू सुषमा स्वराज , अरुण जेटली। एक तरफ मुरली मनोहर जोशी , वेंकैया , जसवंत सिंह , राजनाथ सिंह भी हैं। दूसरी तरफ अन्ना हजारे , अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी हैं। फ़ोटो में अरविंद केजरीवाल , किरन बेदी से किसी रामायण , महाभारत की कथा पर तो नहीं बात कर रहे। जाहिर है कांग्रेस को ध्वस्त करने की रणनीति पर ही बात केंद्रित हैं। इस फ़ोटो में नरेंद्र मोदी का दूर - दूर तक कोई अता - पता नहीं है। क्यों कि उन का पता तब गुजरािचारो का त के मुख्य मंत्री का था। प्रधान मंत्री पद के लिए तब उन की कोई चर्चा भी नहीं थी। बाक़ी कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। क्यों कि भाजपा वन मैन आर्मी या डायनेस्टी की गुफा में जाने से अभी तक वंचित है। लेकिन ढील दे कर पतंग काटने में चैंपियन है। इस ढील का सर्वाधिक ख़ामियाजा कांग्रेस के हिस्से आता है। पर कांग्रेस को इस में आनंद बहुत आता है। कोई करे भी तो क्या करे !
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023
राष्ट्रीय संग्रहालय को साल के अंत तक खाली करने का आदेश,
शनिवार, 24 दिसंबर 2022
25 दिसम्बर मनुस्मृति दहन दिवस-
25 दिसम्बर मनुस्मृति दहन दिवस-
मनुस्मृति और मनु ने भारतीय सामाजिक व्यवस्था का बेड़ा गर्क किया........
25 दिसम्बर 1927 को बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर जी ने हिन्दू धर्म के कथित कानून की किताब "मनुस्मृति" को सार्वजनिक तौर पर जलाने का काम किया था क्योकि इस मनुस्मृति के जरिये इस देश की 85 प्रतिशत आबादी को हजारों वर्षों तक पशुवत हांकने व ताड़ने का काम मनुवादियों द्वारा किया जाता रहा है।
आज 25 दिसम्बर है।आज के दिन की प्रासंगिकता और भी बलवती हो जाती है क्योंकि आज भले ही बाबा साहब द्वारा लिखित भारतीय संविधान कार्यरूप में है लेकिन जिन लोगो को इसे क्रियान्वित करना है उनकी जेहन में आज भी मनुस्मृति के विकार भरे पड़े हैं।बाबा साहबने भी कहा था कि कानून चाहे जितना बेहतर हो लेकिन वह निर्भर उसको लागू करने वाले के नियत व सोच पर करेगा।
बाबा साहब ने जिस मनुस्मृति को जलाया था वह आज के दौर में फीनिक्स की तरह जलने के बाद एक बार फिर जीवंत हो उठी है।हम सबको नए सिरे से मनुस्मृति व मनुवाद से लड़ने के लिए तैयार होना होगा।
बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा 25 दिसम्बर 1927 को अंग्रेजी राज में मनुस्मृति जलाने के बाद देश की आजादी के 31 वर्ष बाद पुनः 14 अप्रैल 1978 से 30 अप्रैल 1978 के बीच अर्जक संघ ने महामना रामस्वरुप वर्मा जी के आह्वान व नेतृत्व में मनुस्मृति व रामायण का दहन किया था।आज पुनः मनुस्मृतिनुसार देश में राज करने की प्रबृत्ति सिर उठा रही है जिससे सभी पढ़े-लिखे समतावादियों को संघर्ष करना होगा।
25 दिसम्बर मनुस्मृति दहन दिवस के बारे में जानने के बाद जब पत्नी सीता भूषण यादव जी द्वारा इस मनुस्मृति के सम्बंध में तफसील से जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई तो मैने उन्हें तीन भिन्न-भिन्न प्रकाशनों द्वारा प्रकाशित "मनुस्मृति" सुपुर्द कर दी और उन्हें मोटामोटी मनुस्मृति के मुतल्लिक जानकारियां दे दी जिनमें कुछ प्रमुख
मनुस्मृति के भेदभावपूर्ण विधान निम्नवत हैं-
★जिस देश का राजा शूद्र अर्थात पिछड़े वर्ग का हो, उस देश में ब्राह्मण निवास न करें क्योंकि शूद्रों को राजा बनने का अधिकार नही है।
★राजा प्रातःकाल उठकर तीनों वेदों के ज्ञाता और विद्वान ब्राह्मणों की सेवा करें और उनके कहने के अनुसार कार्य करें।
★जिस राजा के यहाँ शूद्र न्यायाधीश होता है उस राजा का देश कीचड़ में धँसी हुई गाय की भांति दुःख पाता है।
★ब्राह्मण की सम्पत्ति राजा द्वारा कभी भी नही ली जानी चाहिए, यह एक निश्चित नियम है, मर्यादा है, लेकिन अन्य जाति के व्यक्तियों की सम्पत्ति उनके उत्तराधिकारियों के न रहने पर राजा ले सकता है।
★नीच वर्ण का जो मनुष्य अपने से ऊँचे वर्ण के मनुष्य की वृत्ति को लोभवश ग्रहण कर जीविका यापन करे तो राजा उसकी सब सम्पत्ति छीनकर उसे तत्काल निष्कासित कर दे।
★ब्राह्मणों की सेवा करना ही शूद्रों का मुख्य कर्म कहा गया है। इसके अतिरक्त वह शूद्र जो कुछ करता है , उसका कर्म निष्फल होता है।
★यदि कोई शूद्र किसी द्विज को गाली देता है तब उसकी जीभ काट देनी चाहिए, क्योंकि वह ब्रह्मा के निम्नतम अंग से पैदा हुआ है।
★यदि शूद्र तिरस्कार पूर्वक उनके नाम और वर्ण का उच्चारण करता है, जैसे वह यह कहे देवदत्त तू नीच ब्राह्मण है, तब दश अंगुल लम्बी लोहे की छड़ उसके मुख में कील दी जाए।
★निम्न कुल में पैदा कोई भी व्यक्ति यदि अपने से श्रेष्ठ वर्ण के व्यक्ति के साथ मारपीट करे और उसे क्षति पहुंचाए, तब उसका क्षति के अनुपात में अंग कटवा दिया जाए।
★ब्रह्मा ने शूद्रों के लिए एक मात्र कर्म निश्चित किया है, वह है– गुणगान करते हुए ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की सेवा करना।
★शूद्र यदि ब्राह्मण के साथ एक आसन पर बैठे, तब राजा उसकी पीठ को तपाए गए लोहे से दगबा कर अपने राज्य से निष्कासित कर दे।
★यदि शूद्र गर्व से ब्राह्मण पर थूक दे तब राजा दोनों ओंठों पर पेशाब कर दे तब उसके लिंग को और अगर उसकी ओर अपान वायु निकाले तब उसकी गुदा को कटवा दे।
★यदि कोई शूद्र ब्राह्मण के विरुद्ध हाथ या लाठी उठाए, तब उसका हाथ कटवा दिया जाए और अगर शूद्र गुस्से में ब्राह्मण को लात से मारे, तब उसका पैर कटवा दिया जाए।
★इस पृथ्वी पर ब्राह्मण वध के समान दूसरा कोई बड़ा पाप नही है। अतः राजा ब्राह्मण के वध का विचार मन में भी लाए।
★शूद्र यदि अहंकारवश ब्राह्मणों को धर्मोपदेश करे तो उस शूद्र के मुँह और कान में राजा गर्म तेल डलवा दें।
★राजा बड़ी बड़ी दक्षिणाओं वाले अनेक यज्ञ करें और धर्म के लिए ब्राह्मणों को स्त्री, गृह शय्या, वाहन आदि भोग साधक पदार्थ तथा धन दे।
★जानबूझ कर क्रोध से यदि शूद्र ब्राह्मण को एक तिनके से भी मारता है, वह 21 जन्मों तक कुत्ते बिल्ली आदि पाप श्रेणियों में जन्म लेता है।
★ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न होने से और वेद के धारण करने से धर्मानुसार ब्राह्मण ही सम्पूर्ण सृष्टि का स्वामी है।
★शूद्र को भोजन के लिए झूठा अन्न, पहनने को पुराने वस्त्र, बिछाने के लिए धान का पुआल और फ़टे पुराने वस्त्र देना चाहिए।
★बिल्ली, नेवला, नीलकण्ठ, मेंढक, कुत्ता, गोह, उल्लू, कौआ किसी एक की हिंसा का प्रायश्चित शूद्र की हत्या के प्रायश्चित के बराबर है अर्थात शूद्र की हत्या कुत्ता बिल्ली की हत्या के समान है।
★शूद्र लोग बस्ती के बीच में मकान नही बना सकते। गांव या नगर के समीप किसी वृक्ष के नीचे अथवा श्मशान पहाड़ या उपवन के पास बसकर अपने कर्मों द्वारा जीविका चलावें।
★ब्राह्मण को चाहिए कि वह शूद्र का धन बिना किसी संकोच के छीन लेवे क्योंकि शूद्र का उसका अपना कुछ नही है। उसका धन उसके मालिक ब्राह्मण को छीनने योग्य है।
★धन संचय करने में समर्थ होता हुआ भी शूद्र धन का संग्रह न करें क्योंकि धन पाकर शूद्र ब्राह्मण को ही सताता है।
★राजा वैश्यों और शूद्रों को अपना अपना कार्य करने के लिए बाध्य करने के बारे में सावधान रहें , क्योंकि जब ये लोग अपने कर्तव्य से विचलित हो जाते हैं तब वे इस संसार को अव्यवस्थित कर देते हैं।
★शूद्रों का धन कुत्ता और गदहा ही है। मुर्दों से उतरे हुए इनके वस्त्र हैं। शूद्र टूटे फूटे बर्तनों में भोजन करें। शूद्र महिलाएं लोहे के ही गहने पहने।
★यदि यज्ञ अपूर्ण रह जाये तो वैश्य की असमर्थता में शूद्र का धन यज्ञ करने के लिए छीन लेना चाहिए।
★दूसरे ग्रामवासी पुरुष जो पतित , चाण्डाल , मूर्ख , धोबी आदि अंत्यवासी हो उनके साथ द्विज न रहें। लोहार , निषाद , नट , गायक के अतिरिक्त सुनार और शस्त्र बेचने वाले का अन्न वर्जित है।
★शूद्रों के समय कोई भी ब्राह्मण वेदाध्ययन में कोई सम्बन्ध नही रखें , चाहे उस पर विपत्ति ही क्यों न आ जाए।
★स्त्रियों का वेद से कोई सरोकार नही होता। यह शास्त्र द्वारा निश्चित है। अतः जो स्त्रियां वेदाध्ययन करती हैं, वे पापयुक्त हैं और असत्य के समान अपवित्र हैं, यह शाश्वत नियम है।
★अतिथि के रूप में वैश्य या शूद्र के आने पर ब्राह्मण उस पर दया प्रदर्शित करता हुआ अपने नौकरों के साथ भोज कराये।
★शूद्रों को बुद्धि नही देना चाहिए अर्थात उन्हें शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नही है। शूद्रों को धर्म और व्रत का उपदेश न करें।
★जिस प्रकार शास्त्रविधि से स्थापित अग्नि और सामान्य अग्नि, दोनों ही श्रेष्ठ देवता हैं, उसी प्रकार ब्राह्मण चाहे वह मूर्ख हो या विद्वान दोनों ही रूपों में श्रेष्ठ देवता है।
★शूद्र की उपस्थिति में वेद पाठ नही करना चाहिए। ब्राह्मण का नाम शुभ और आदर सूचक, क्षत्रिय का नाम वीरता सूचक, वैश्य का नाम सम्पत्ति सूचक और शूद्र का नाम तिरस्कार सूचक हो।
★दस वर्ष के ब्राह्मण को 90 वर्ष का क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र पिता समान समझ कर उसे प्रणाम करे।
बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर जी को कोटिशः नमन कि उन्होंने 20 वीं सदी में देश में अकेले ही मनुवाद के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजा दिया था।मनुस्मृति दहन दिवस पर आप सभी को जय भीम!जय भारत!जय संविधान!
-चन्द्रभूषण सिंह यादव
(25 दिसम्बर 2021)
दक्षिण भारत में आज जोरशोर सेई.वी. रामास्वामी यानि पेरियारका जन्मदिन मनाया जा रहा है. पेरियार ने ताजिंदगी हिंदू धर्म और ब्राह्मणवाद का जमकर विरोध किया. उन्होंने तर्कवाद, आत्म सम्मान और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर जोर दिया. जाति प्रथा का घोर विरोध किया. यूनेस्को ने अपने उद्धरण में उन्हें ‘नए युग का पैगम्बर, दक्षिण पूर्व एशिया का सुकरात, समाज सुधार आन्दोलन का पिता, अज्ञानता, अंधविश्वास और बेकार के रीति-रिवाज़ का दुश्मन’ कहा. पढ़िए उनकी वो पंद्रह बातें, जिनसे विवाद हुआ.
1. मैंने सब कुछ किया. मैंने गणेश आदि सभी ब्राह्मण देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ डालीं. राम आदि की तस्वीरें भी जला दीं. मेरे इन कामों के बाद भी मेरी सभाओं में मेरे भाषण सुनने के लिए यदि हजारों की गिनती में लोग इकट्ठा होते हैं तो साफ है कि 'स्वाभिमान तथा बुद्धि का अनुभव होना जनता में, जागृति का सन्देश है.'
2. दुनिया के सभी संगठित धर्मो से मुझे सख्त नफरत है.
3. शास्त्र, पुराण और उनमें दर्ज देवी-देवताओं में मेरी कोई आस्था नहीं है, क्योंकि वो सारे के सारे दोषी हैं. मैं जनता से उन्हें जलाने तथा नष्ट करने की अपील करता हूं.
4. 'द्रविड़ कड़गम आंदोलन' का क्या मतलब है? इसका केवल एक ही निशाना है कि, इस आर्य ब्राह्मणवादी और वर्ण व्यवस्था का अंत कर देना, जिसके कारण समाज ऊंच और नीच जातियों में बांटा गया है. द्रविड़ कड़गम आंदोलन उन सभी शास्त्रों, पुराणों और देवी-देवताओं में आस्था नहीं रखता, जो वर्ण तथा जाति व्यवस्था को जैसे का तैसा बनाए रखे हैं.
5. ब्राह्मण हमें अंधविश्वास में निष्ठा रखने के लिए तैयार करता है. वो खुद आरामदायक जीवन जी रहा है. तुम्हे अछूत कहकर निंदा करता है. मैं आपको सावधान करता हूं कि उनका विश्वास मत करो.
6. ब्राह्मणों ने हमें शास्त्रों ओर पुराणों की सहायता से गुलाम बनाया है. अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए मंदिर, ईश्वर,और देवी-देवताओं की रचना की.
7. सभी मनुष्य समान रूप से पैदा हुए हैं तो फिर अकेले ब्राह्मण उच्च व अन्य को नीच कैसे ठहराया जा सकता है?
8. आप अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई क्यों इन मंदिरों में लुटाते हो. क्या कभी ब्राह्मणों ने इन मंदिरों, तालाबों या अन्य परोपकारी संस्थाओं के लिए एक रुपया भी दान दिया?
9. हमारे देश को आजादी तभी मिली समझनी चाहिए, जब ग्रामीण लोग, देवता ,अधर्म, जाति और अंधविश्वास से छुटकारा पा जाएंगे.
10. आज विदेशी लोग दूसरे ग्रहों पर संदेश और अंतरिक्ष यान भेज रहे हैं. हम ब्राह्मणों द्वारा श्राद्धों में परलोक में बसे अपने पूर्वजों को चावल और खीर भेज रहे हैं. क्या ये बुद्धिमानी है?
11. ईश्वर की सत्ता स्वीकारने में किसी बुद्धिमत्ता की आवश्यकता नहीं पड़ती, लेकिन नास्तिकता के लिए बड़े साहस और दृढ विश्वास की जरुरत पड़ती है. ये स्थिति उन्हीं के लिए संभव है जिनके पास तर्क तथा बुद्धि की शक्ति हो.
12. ब्राह्मणों के पैरों पर क्यों गिरना? क्या ये मंदिर हैं? क्या ये त्यौहार हैं? नही , ये सब कुछ भी नही हैं. हमें बुद्धिमान व्यक्ति कि तरह व्यवहार करना चाहिए यही प्रार्थना का सार है.|
13. ब्राह्मण देवी-देवताओं को देखो, एक देवता तो हाथ में भाला/ त्रिशूल उठाकर खड़ा है. दूसरा धनुष बाण. अन्य दूसरे देवी-देवता कोई गुर्ज, खंजर और ढाल के साथ सुशोभित हैं, यह सब क्यों है? एक देवता तो हमेशा अपनी ऊँगली के ऊपर चारों तरफ चक्कर चलाता रहता है, यह किसको मारने के लिए है?
14. हम आजकल के समय में रह रहे हैं. क्या ये वर्तमान समय इन देवी-देवताओं के लिए सही नहीं है? क्या वे अपने आप को आधुनिक हथियारों से लैस करने और धनुषवान के स्थान पर , मशीन या बंदूक धारण क्यों नहीं करते? रथ को छोड़कर क्या श्रीकृष्ण टैंक पर सवार नहीं हो सकते? मैं पूछता हूँ कि जनता इस परमाणु युग में इन देवी-देवताओं के ऊपर विश्वास करते हुए क्यों नहीं शर्माती?
15. उन देवताओ को नष्ट कर दो जो तुम्हें शुद्र कहे, उन पुराणों और इतिहास को ध्वस्त कर दो, जो देवता को शक्ति प्रदान करते हैं. उस देवता की पूजा करो जो वास्तव में दयालु भला और बौद्धगम्य है.|











